Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला सिविल कोर्ट में 8 अगस्त को रहेगी मुहर्रम की छुट्टी, 9 को खुला रहेगा कोर्ट

 
Adityapur (Sanneev Mehta) : सरायकेला सिविल कोर्ट में मुहर्रम की छुट्टी 8 अगस्त को रहेगी. मंगलवार 9 अगस्त को आम दिनों की तरह कोर्ट के कार्य संपन्न होंगे. जिला बार एसोसिएशन के आग्रह पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने छुट्टी में परिवर्तन की घोषणा कर दी है. पूर्व में मुहर्रम की छुट्टी 9 अगस्त को निर्धारित थी. छुट्टी में परिवर्तन के लिए वरीय अधिवक्ता अल्ताफ हुसैन ने आवेदन दिया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-weather-became-pleasant-due-to-rain-in-kiriburu-meghahatuburu-region/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरू क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने भी छुट्टी में परिवर्तन की अनुशंसा की थी. यह आदेश सरायकेला अनुमंडल और चांडिल अनुमंडल के न्यायालय के लिए प्रभावी रहेगी. इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायधीश सरायकेला द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. उक्त आशय की जानकारी जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही