Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर नगर निगम दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों में जुटी, साफ-सफाई व फॉगिंग शुरू

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष साफ–सफाई अभियान, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को दुरुस्त कर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की तैयारियों में जुट गया है. वार्ड नंबर 32 के विसर्जन घाट की साफ-सफाई बुधवार से शुरू की गई अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद निरीक्षण किया और स्वास्थ्य शाखा के नोडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. नदी में फूल, कपड़े, मिट्टी के बर्तन, स्थानीय लोग न फेंकें इसके लिए घाट पर ही रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी. नदी की सफाई की जाएगी, ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. [caption id="attachment_170695" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/ADITYAPUR-THANA-11-300x217.jpg"

alt="" width="300" height="217" /> आदित्यपुर थाना को बैरिकेटिंग सौंपते निगम के कर्मचारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : मंगलवार">https://lagatar.in/the-townspeople-were-troubled-by-the-load-shedding-of-electricity-throughout-tuesday-night/">मंगलवार

की रातभर बिजली की लोड शेडिंग से परेशान रहे शहरवासी
पूजा भ्रमण के दौरान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंडालों तक पहुंचने वाले अप्रोच सड़कों की अस्थायी मरम्मत की गई है. आदित्यपुर नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 13 बैरिकेटिंग स्टैंड आदित्यपुर थाना को दिया गया है. निगम द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्ष में मिल रही शिकायतों को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है. विसर्जन घाट के निरीक्षण में नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक निखिल किरण, अनंत खालको, टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, रविंद्र राम, सामुदायिक संगठनकर्ता सत्यम भारद्वाज उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही