Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम तीन तालाबों का कर रहा जीर्णोद्धार, बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : भूजलस्तर में दिन प्रति दिन गिरावट को देखते हुए पुराने तालाबों और जल स्रोतों में जलस्तर बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के तहत तालाबों का जीर्णोधार कराने का निर्णय लिया गया है. जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के तीन तालाबों को चिन्हित कर उसकी साफ-सफाई और खुदाई कराए जाने की योजना पर कार्य कर रही है. लेकिन कुछ स्थानों पर तालाबों को रैयती बताकर स्थानीय लोगों द्वारा कार्य को बाधित किया जा रहा है. जिसको लेकर प्रशासन सख्त है और कठोर कार्रवाई करने का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया है. बता दें कि पूर्व में आदित्यपुर के दर्जनों जलस्रोत वाले तालाब को भरकर उसमें कॉलेज और अपार्टमेंट बना दिया गया है जिससे यहां गर्मी के दिनों में जल संकट उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-of-purnapani-village-are-wandering-for-water-amidst-the-scorching-heat/">मनोहरपुर

: भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे पुरनापानी गांव के लोग

शुक्रवार को तालाब जीर्णोद्धार का कार्य किया गया शुरू

इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 24 के इच्छापुर स्थित तालाब का जीर्णोधार करने नगर निगम के लोग गए थे. इस दौरान निर्माण कार्य में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज किए गया जबकि तालाब खुदाई का काम आदित्यपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए इच्छापुर तालाब जीर्णोधार के कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराने पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र महतो, सिटी मैनेजर अजय कुमार, कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को कुछ लोगों द्वारा कार्य करने से रोके जाने का प्रयास किया गया. शुक्रवार को फिर से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य आरआईटी पुलिस की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही