Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स डिफॉल्टर 55 उद्यमियों को लीगल नोटिस जारी किया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा 55 उद्यमियों को लीगल नोटिस जारी किया गया है. ये सभी उद्यमी होल्डिंग टैक्स के डिफॉल्टर हैं. अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ये सभी उद्यमी तीन नोटिस मिलने के बाद भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं. पहले निगम स्तर से नोटिस हुआ था अब न्यायिक स्तर से हो रहा है. इसमें उनके खाते फ्रीज करने की जानकारी दी गई है. नोटिस में सात दिन का समय दिया गया है. इसके अलावा श्रीनाथ पब्लिक स्कूल और सीपीएस स्कूल दोनों ने गलत एसेसमेन्ट कर होल्डिंग निर्धारित कर दिया है. जिसके लिए इन्हें गलती सुधारने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है. अन्यथा इनके विरुद्ध भी लीगल कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-arrested-the-accused-of-stealing-purse-from-car-goods-recovered/">चांडिल

: कार से पर्स चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सामान बरामद

इनके विरुद्ध लीगल नोटिस

विकाल कुमार एससोसिएट्स के द्वारा नोटिस जारी हुआ है. जो नगर निगम में राजस्व संग्रहण हेतु इम्पैनल्ड है.वीणा मेटल्स, सपोक्सि गैस, कोरोस्की रिफस्ट्रीज, नेशनल बॉडी बिल्डिंग, पाली कैप, बैदेही मोटर, ट्रिस्टर मोटर, जे संघारी मोटर्स, नेक्सा मोटर, इम्पीरियल मोटर्स, मोटेल मधुवन, मनोज कुमार कृषणा ऑटोमोबाइल, सिग्मा ऑटोमोबाइल, ग्लोरिया ऑटोमोबाइल, एएसएल मोटर्स, बीएमसी मेटलकास्ट आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-beneficiaries-got-grains-on-rice-day/">पीरटांड़

: चावल दिवस पर लाभुकों को मिला अनाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही