Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: नगर निगम ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, 15 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

Adityapur  (Sanjeev Mehta): पहली जुलाई से प्रतिबंधित होने जा रही सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थैला और थर्माकोल से बनी सामग्री को लेकर शनिवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा प्रभारी निखिल किरण के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिसमें संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन हेतु जोर शोर से अभियान चलाया गया. आज विभिन्न दुकानों से करीब 15 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त भी किया गया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-a-two-day-conference-of-majhi-pargana-mahal-begins-at-pavada-ground/">घाटशिला:

 पावड़ा मैदान में माझी परगना महाल का दो दिवसीय महासम्मेलन शुरू

दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई

नगर निगम की टीम द्वारा शेरे पंजाब, कल्पनापुरी एवं आदित्यपुर दिंदली मार्केट में जन जागरुकता अभियान चलाकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई. उन्हें इसका उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई. अन्यथा 1 जुलाई से 5000 से 25000 तक जुर्माना लगाने का प्रावधान को बताया गया. इस जागरुकता अभियान में नगर प्रबंधक निखिल किरण, अनंत खालको, अजय कुमार एवं शशि शेखर, रविन्द्र राम मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: शिंदे">https://lagatar.in/uddhav-restless-due-to-shindes-tweet-hotel-booking-extended-for-two-more-days/">शिंदे

के ट्वीट से उद्धव बेचैन, होटल की बुकिंग दो दिन और बढ़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही