Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम छठ की तैयारी को लेकर गुरुवार की शाम अहम बैठक की. बैठक में छठ घाट के 1 किलोमीटर क्षेत्र को नो टॉलरेंस क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सभी 16 छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने का जिम्मा कनीय अभियंता को सौंपा है. आदित्यपुर नगर निगम ने आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है. आज अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुर्गा पूजा में निगम प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्था कायम करने पर संतोष जाहिर किया एवं छठ पूजा में घाटों के भी साफ सफाई की रणनीति बनाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eid-milad-un-nabis-procession-will-take-out-on-9th-two-detachments-of-raf-will-be-deployed/">जमशेदपुर
: नौ को निकलेगा ईद मिलाद उन नबी का जुलूस, दो टुकड़ी रैफ की होगी तैनाती
: नगर परिषद के अमीन विजय प्रसाद की हार्ट अटैक से हुई मौत
: नौ को निकलेगा ईद मिलाद उन नबी का जुलूस, दो टुकड़ी रैफ की होगी तैनाती
प्रत्येक घाट व तालाब के लिए अलग-अलग रहेंगे सफाई पर्यवेक्षक
छठ घाटों की साफ-सफाई समेत पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर कर्मियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. प्रत्येक घाट एवं तालाब के लिए अलग-अलग सफाई पर्यवेक्षक रहेंगे. छठ पूजा के पूर्व संपर्क पथ का समतलीकरण, पार्किंग एवं रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा. 16 छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मचारियों को दायित्व दिया गया है. तीन चरणों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. प्रथम चरण में सभी प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को छठ घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों, नाली, घाट के आस-पास के क्षेत्र की सफाई एक सप्ताह पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-city-councils-amin-vijay-prasad-died-of-heart-attack/">चाईबासा: नगर परिषद के अमीन विजय प्रसाद की हार्ट अटैक से हुई मौत
Leave a Comment