Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम ने 2.50 लाख लीटर जलापूर्ति टैंकर से करने की बनाई योजना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भीषण जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने प्रतिदिन टैंकर से होने वाली 60 हजार लीटर जलापूर्ति की क्षमता बढ़ाकर अब प्रतिदिन 2.50 लाख लीटर जलापूर्ति टैंकर से करने की योजना बनाई है. जानकारी देते हुए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम के द्वारा ही स्वयंसेवी संगठनों के टैंकरों के द्वारा भी 1.20 लाख लीटर जलापूर्ति प्रतिदिन करा रहा है. उन्होंने कहा कि अब जलापूर्ति के साथ सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में नगर निगम ने अपने कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है. इसके माध्यम से ही वार्डों में जलापूर्ति और सफाई कार्य होंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-are-enjoying-mango-pali-and-hem-sagar-in-the-gaushala/">चाकुलिया

: गौशाला में आम्र पाली और हेम सागर आम का मजा ले रहे हैं जंगली हाथी

कोई प्रभावशाली व्यक्ति नहीं करेगा हस्तक्षेप

इसमें कोई पार्षद या कोई प्रभावशाली व्यक्ति का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अन्य कार्य मसलन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की अनुसंशा के लिए नगर निगम में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इसलिये आम लोगों को भटकने की जरूरत नहीं है. बता दें कि जल संकट वाले मुख्य वार्ड में 11 से 17 नंबर वार्ड हैं जहां पाइप लाइन जलापूर्ति की व्यवस्था या तो नहीं है या पाइप लाइन जलापूर्ति की स्थिति बदतर है. इसलिए इन सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ टैंकर भेजे जा रहे हैं . वार्डों में स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं जहां कतारबद्ध तरीक़े से लोगों को टैंकर से जलापूर्ति का लाभ दिया जा रहा है. किसी व्यक्ति विशेष के दरवाजे पर या मोटर लगाकर पानी देने की व्यवस्था पर उन्होंने रोक लगा दी है. इसी प्रकार सफाई व्यवस्था भी वार्ड के लिए किए गए प्रतिनियुक्त कर्मचारी के ही माध्यम से कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-elephant-broke-the-siege-of-knj-high-school-roamed-through-the-night-in-bajpai-nagar/">चाकुलिया

: हाथी ने केएनजे हाई स्कूल की घेराबंदी को तोड़ा, बाजपेई नगर में रात भर घूमता रहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही