Search

 
 
 

Adityapur : आश्वासन के बाद काम पर लौटे नगर निगम के सफाईकर्मी

 
  • सोमवार से कचरा उठाव सामान्य होने की उम्मीद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल शनिवार को आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है. सभी सफाईकर्मी काम पर लौटने का एलान कर दिए हैं. हालांकि उनकी मांग अभी भी यथावत है. बताया जाता है कि नगर निगम के सफाईकर्मी सोमवार से कचरा उठाव सामान्य तरीके से करेंगे. बता दें कि शनिवार को क्यूब प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के सफाई कर्मियों ने लंबित वेतन, पीएफ, ईएसआई समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह के पास पहुंचे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-caught-the-accused-with-stolen-bolano-car-and-sent-him-to-jail/">Kiriburu

: चोरी की बोलेनो कार के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सफाई कर्मियों ने उनसे गुहार लगाते हुए बकाया लंबित वेतन, समय से पीएफ-ईएसआई जमा करने समेत अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा. इस पर पूर्व डिप्टी मेयर ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश से फौरन दूरभाष पर बातचीत की और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला. प्रशासक ने पूर्व डिप्टी मेयर को आश्वस्त किया कि मिल बैठकर इस समस्या का हल निकालेंगे. इसके बाद सभी हड़ताली सफाईकर्मी डोर टू डोर कचरा उठाव करने शनिवार दोपहर से ही कम पर लौट गए. सफाईकर्मियों ने कहा कि अगले 1 से 2 दिनों में पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सामान्य तरीके से कचरा उठाव कार्य शुरू कर देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही