Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम ने 55 ठेकेदारों को योजना में लेटलतीफी को लेकर भेजा नोटिस

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वैसे 55 ठेकेदारों को नोटिस भेजा है जिनकी योजना एग्रीमेंट के मुताबिक अब तक अधूरी है, उनकी लेटलतीफी को लेकर भेजे जा रहे नोटिस में उन्हें एग्रीमेंट का उल्लंघन करने को लेकर ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी गई है. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि योजना पूरी नहीं होने से बरसात में आमजनों को परेशानी होगी. जिसे देखते हुए सभी ठेकेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 75 योजनाएं सड़क, नाली, कलवर्ट और सामुदायिक विकास केंद्र के अधूरे हैं जिसे ठेकेदार समय पर पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. अब जबकि बरसात शुरू होगी तो अधूरी योजनाओं की वजह से सड़कों पर जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना आम लोगों को करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-street-light-does-not-burn-on-nh-33-service-road-passers-by-upset/">चांडिल

: एनएच 33 सर्विस रोड पर नहीं जलती है स्ट्रीट लाइट, राहगीर परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही