Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजस्व को लेकर नगर निगम गंभीर, अगस्त तक 50% राजस्व संग्रह का आदेश

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार की देर शाम राजस्व संग्रहण से संबंधित एक आदेश अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने जारी किया है. इसमे अपर नगर आयुक्त द्वारा कर संग्रहण एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक कुल लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 50% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया है. अब तक किए गए राजस्व संग्रहण को अपर नगर आयुक्त ने नाकाफी बताया और सभी टैक्स कलेक्टरों के कार्य की समीक्षा करने का आदेश दिया है. समीक्षा में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाले टैक्स कलेक्टरों के वार्ड चेंज करने का निर्देश भी स्पैरो सॉफ्टेक के प्रतिनिधि को दिया गया है. सभी टैक्स कलेक्टरों के व्यतिगत लक्ष्य को निर्धारित कर साप्ताहिक प्रतिवेदन राजस्व के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को सौंपने का निर्देश प्रशासक ने दिया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-thrashed-woman-who-went-out-for-defecation-in-kaliyam-died/">चाकुलिया

: कालियाम में शौच के लिए निकली महिला को हाथी ने पटका, मौत

बड़े बकाएदारों को नोटिस 

ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल की समीक्षा करने का भी आदेश प्रशासक ने जारी किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदार जो अपने ट्रेड लाइसेंस का नवीकरण नहीं करा रहे हैं उन्हें नोटिस निर्गत कर सात दिन के अंदर रिन्यूअल करने का निर्देश जारी करें और ऐसे दुकानदारों की सूची एलडीएम को सुपुर्द कर खाता फ्रीज कराने एवं दिवालिया घोषित कर दुकान को सील करने का कारवाई करें. प्रशासक ने सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया और ऐसे मकान मालिक जिन्होंने अपने संरचना में बदलाव किया है या आवासीय परिसर में व्यवसायिक कार्य या किराया में लगाए हैं उन्हे जल्द से जल्द री-असेसमेंट करने का निर्देश दिया है. चॉइस कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि निकेत कुमार को टैक्स कलेक्टरों के उत्पादकता बढ़ाने एवं मूवमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है. प्रशासक ने खाली जमीन का सर्वे एवं जियो टैगिंग का कार्य शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rapidly-decreasing-water-level-in-sitarampur-dam-was-11-feet-on-thursday-2/">आदित्यपुर

: सीतारामपुर डैम में तेजी से घट रहा जलस्तर, गुरुवार को 11 फीट था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही