Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राम नवमी को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारी, बैठक कर बनाई रणनीति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार की देर शाम अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने रामनवमी को देखते हुए सभी सफाई संवेदक के जमादारों, वार्ड प्रभारी, नगर प्रबंधकों एवं नोडल पदाधिकारी संग बैठक आयोजित कर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निगम के मुख्य मार्ग, जुलूस मार्ग, चौक-चौराहों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश अपर नगर आयुक्त द्वारा दिया गया. अखाड़ा परिसर की सफाई की जाएगी, जुलूस मार्ग एवं चौक चौराहों पर पेयजल की सुविधा देने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही साथ राम नवमी से पहले खराब पड़ी एलईडी लाइट को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-student-returning-from-12th-examination-injured-in-road-accident/">नोवामुंडी

: बारहवीं की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र सड़क दुर्घटना में घायल

वार्ड प्रभारियों को सफाई व्यवस्था प्रतिदिन निरीक्षण करने का दिया निर्देश

सभी वार्ड प्रभारियों को सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, नगर प्रबंधक लेमांशू कुमार, शकील अनवर मेहदी, अनंत खलको, देवाशीष प्रधान, टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, रविंदर राम एवं सामुदायिक संगठनकर्ता सत्यम भारद्वाज उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही