Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम ने स्वच्छ उत्सव के तहत निकाला मशाल जुलूस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा शनिवार की देर शाम को स्वच्छ उत्सव 2023 को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. आकाशवाणी चौक से मशाल जुलूस प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंची. निगम कार्यालय से मशाल यात्रा का नेतृत्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया. जिसमें अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, उप मेयर अमित कुमार सिंह, सभी वार्डो के पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित थे. उक्त मशाल जुलूस में लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ फुटपाथ वेंडर, सीआरपी, एएलएफ के सदस्य निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे. फुटबॉल मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई. इसमें उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता का शपथ लिया साथ ही साथ मोबाइल का टॉर्च जलाकर शहर को साफ रखने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-honor-ceremony-organized-on-the-retirement-of-teacher-sandhya-pradhan/">आदित्यपुर

: शिक्षिका संध्या प्रधान के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही