Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मंत्री के आदेश पर नगर निगम दे रहा था पानी का कनेक्शन, लोगों ने कार्य रुकवाया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंत्री चम्पई सोरेन के आदेश पर सालडीह बस्ती में ईएसआईसी के पास रहनेवाले कुछ लोगों को नगर निगम पाइप लाइन बिछाकर पानी का कनेक्शन दे रही है. इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद नील पद्मा विश्वास को मिलने पर वह बस्तीवासियों के साथ कार्यस्थल पर पहुंची और विरोध कर काम रुकवाया दिया. पार्षद ने कहा कि जब बस्ती के निचले हिस्से में रह रहे लोगों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा है तो नगर निगम कैसे कुछ विशेष लोगों को पानी का कनेक्शन दे रही है. विरोध की खबर पाकर मौके पर पहुंचे सिटी मैनेजर डी प्रधान और जेई रितेश कुमार को भी पार्षद और बस्तीवासियों ने खरी खोटी सुनाई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-parent-teacher-meeting-at-upgraded-primary-middle-school-nuiya/">नोवामुंडी

: उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय नुईया में अभिभावक-शिक्षक बैठक

समझा कर लौटी निगम की टीम  

हालांकि बस्ती वासियों को समझा कर निगम की टीम वापस लौट गई. पार्षद को बस्ती वासियों के साथ नगर निगम के कार्यालय आकर अपर नगर आयुक्त के समक्ष अपनी बातों को रखने को कहा. इधर, बस्ती वासियों के विरोध को देखते हुए पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को भरवा दिया गया. बस्ती की महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुश्किल से दो से चार बाल्टी ही पानी मिल पाता है. यदि यहां से कनेक्शन लेकर दुसरे स्थान पर पानी दिया जाएगा तो वह भी पानी नहीं मिलेगा. इसलिये सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही