Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम 48 बड़े बकाएदारों का नाम होर्डिंग में करेगा प्रकाशित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वाले 48 बड़े बकाएदारों का नाम होर्डिंग में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है. इन बकायेदारों पर नोटिस भेजने का भी असर नहीं हो रहा है. लिहाजा अब उनके नाम होर्डिंग्स में प्रकाशित कर उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी कर रही है. इन 48 बड़े बकाएदारों पर तकरीबन 36 लाख रुपए बकाया है. नगर निगम कार्यालय में मंगलवार शाम हुई बैठक में राजस्व संग्रहण और होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त ने समीक्षा की है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-108-ambulances-stopped-circling-the-nhm-campus-cm-hemant-flagged-off-206-vehicles/">रांचीः

मैन पावर की कमी के कारण खड़ी हैं 206 नई एंबुलेंस, 5 जुलाई को सीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

दो करोड़ से अधिक की हुई होल्डिंग टैक्स वसूली

इसमें उन्हें बताया गया कि अब तक 40,253 व्यक्तियों ने होल्डिंग टैक्स के लिए सेल्फ असेसमेंट करवाया है, जिसमें 40,189 को होल्डिंग निर्गत कर दिया गया है. अब तक होल्डिंग टैक्स के रूप में 2 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई है. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने राजस्व संग्रह एजेंसी पीएमयू चॉइस कंसल्टेंसी के पंकज गोयल को राजस्व बढ़ाने हेतु कई तरह के महत्वपूर्ण सुझाव दिये. साथ ही एजेंसी को राजस्व संग्रह के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता लाने का आदेश दिया. बड़े करदाताओं का फोटो अब होर्डिंग में दर्शाया जाएगा, ताकि लोग बकाया टैक्स देने के लिए प्रेरित हो सकें. साथ ही नगर निगम के सारे वाहनों में कर अदायगी के लिए अनाउन्समेंट करने का भी निर्देश अपर नगर आयुक्त ने दिया है. इसे भी पढ़ें : जरा">https://lagatar.in/pits-made-on-the-side-of-the-roads-in-the-capital-are-inviting-the-accident/">जरा

संभल के : राजधानी की सड़कों पर गड्ढे ऐसे कि जान पर बन आये

पानी टैक्स की वसूली में तेजी लाने का निर्देश

31 जुलाई तक फाइनल मेमो जेनरेट करने, शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने और बड़े बकाएदारों को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया. इसके अलावा पानी टैक्स की वसूली में तेजी लाने के लिए अपर नगर आयुक्त ने एजेंसी को प्रतिमाह सभी कंज्यूमर को डिमांड भेजने का आदेश दिया. वहीं सभी 3,840 नॉन मीटर कनेक्शन को सर्वे कर सभी में मीटर लगाने का निर्णय आदेश दिया गया. औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मीटर की जांच का दायित्व नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, अजय कुमार एवं लेमांशु कुमार को सौंपा गया. सभी प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने हेतु कर संग्रहण एजेंसी को प्रथम फेज में मेन रोड में अवस्थित सभी प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस जांच करने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-your-own-newspaper-shubham-sandesh/">इंडिया

VS एनडीए।।यहां सिर्फ शिक्षक आते हैं, बच्चे नहीं।।एनएचएम परिसर से नहीं निकलीं एंबुलेंस।।वीसी पद के दावेदारों का टोटा।।समेत कई अहम खबरें पढ़ें आपके अपने अखबार ‘शुभम संदेश’ में।।

आयडा की कुछ ही कंपनी दे रही होल्डिंग टैक्स

आयडा की कुछ ही कंपनी द्वारा होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा रहा है. हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में सभी औद्योगिक इकाइयों से होल्डिंग टैक्स लेने के लिए विभागीय स्तर से दिशा निर्देश प्राप्त करने का दायित्व एजेंसी के हेड पंकज गोयल को दिया गया और उन्हें अब कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया. बैठक में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, चॉइस कंसल्टेंसी के हेड पंकज गोयल, निकेत कुमार, स्पैरो सॉफ्टेक के शैलेंद्र पांडे एवं अनूप कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही