Search

 
 
 

आदित्यपुर : बरसात में खुली नगर निगम की पोल, नाली जाम की वजह से घरों में घुसा पानी

 
Adityapur : आदित्यपुर में मंगलवार देर रात से हो रही मानसून की बारिश में नगर निगम के नालों की असलियत सामने आ रही है. पिछले एक माह से नालों की सफाई के नाम पर अतिरिक्त सफाई कर्मी और तकनीकी संसाधनों को जुटाने का ढिंढोरा पीट रहे नगर निगम के सारे पोल खुल गए हैं. बारिश के कारण लगभग सभी वार्डों में नाली जाम की सूचना मिल रही है. इसकी वजह से बरसाती पानी के साथ नाली का गंदा पानी के घरों में घुसने और रास्तों पर भी लबालब पानी भरने की जानकारी मिली है. [caption id="attachment_332440" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/adityapur-lf-colony--225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> घरों पर घुसा नाले का गंदा पानी.[/caption] इसे भी पढ़े : टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-area-commander-arrested-one-country-made-pistol-and-two-live-bullets-recovered/">टीपीसी

एरिया कमांडर गिरफ्तार, एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद

एक महीने से हो रही थी नाले की सफाई

[caption id="attachment_332443" align="aligncenter" width="192"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/adityapur-18-ward-192x300.jpg"

alt="" width="192" height="300" /> घरों में घुसा नाली का गंदा पानी.[/caption] वार्ड 17 और 18 के लोगों ने बताया कि एक महीने से नाले की विशेष सफाई हो रही थी. लेकिन मानसून की पहली ही बरसात ने इसकी पोल खोल दी. वार्ड 18 के आर टाइप कॉलोनी में सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया है. साथ ही लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है. कॉलोनी के लोगों ने पार्षद रंजन सिंह से इस परिस्थिति से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. वहीं, 18 के सेवन एलएफ कॉलोनी के लोगों ने भी सड़कों पर जलजमाव होने और घरों में पानी घुसने की जानकारी दी है. सेवन एलएफ के लोगों ने अपने पार्षद नीतू शर्मा से नालों-नाली की सफाई की मांग की है. इसे भी पढ़े : विधायक">https://lagatar.in/5-arrested-including-the-representative-of-mla-ramchandra-chandravanshi-accused-of-influencing-the-election-of-the-chief/">विधायक

रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि सहित 5 गिरफ्तार, प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने का लगा आरोप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही