Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर के टैंकर चालक हरजीत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है. आज सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें हृदयाघात आया, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में मेडिट्रीना अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. करीब 32 वर्षीय हरजीत सिंह काफी समय से नगर निगम में बतौर चालक काम कर रहे थे. उनके निधन की खबर पाकर निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव और डिप्टी मेयर अमित सिंह और कई पार्षद बरजो राम हांसदा, रंजन सिंह, नीतू शर्मा आदि अस्पताल पहुंचे थे. बता दें कि हरजीत सिंह ने अब तक शादी नहीं की थी और अपनी मां और भाइयों के परिवार की देखभाल करते थे. उनके निधन से परिवार वालों में भी शोक की लहर है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-wild-elephants-are-getting-furious-due-to-chase-on-the-border/">बहरागोड़ा
: सीमा पर खदेड़ा-खदेड़ी से उग्र हो रहे हैं जंगली हाथी [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : नगर निगम के टैंकर चालक की हृदयगति रुकने से मौत

Leave a Comment