Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पिन्ड्राबेड़ा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से मुर्शिदाबाद का युवक घायल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के पिन्ड्राबेड़ा मोड़ पर एक अज्ञात बोलेरो कार ने सर्विस रोड पार कर रहे मुर्शिदाबाद के युवक को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो कांड्रा से गम्हरिया की ओर जा रही थी. तभी मुर्शिदाबाद निवासी सतिकुर मीर अपने दोस्त के साथ पिन्ड्राबेड़ा सर्विस रोड से मुख्य सड़क पार कर रहा था. जैसे ही दोनों दोस्त सर्विस रोड से सड़क पर आए कि तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सतिकुर मीर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतिकुर मीर कुछ दूरी पर जाकर गिरा. सड़क पर गिरते ही सतिकुर मीर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को देख राहगीरों ने जेआरडीसीएल एंबुलेंस को सूचना दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-potka-in-the-womens-category-and-kaltas-team-in-the-mens-became-the-winner-in-the-hockey-competition/">किरीबुरू

: हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पोटका व पुरुषों में काल्टा की टीम बनी विजेता
सूचना पाकर पहुंची एम्बुलेंस से पारा मेडिकल के प्रियरंजन महतो की देखरेख में बेहतर इलाज के लिए घायल सतिकुर मीर को जमशेदपुर टीएमएच ले जाया गया है. प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर कांग्रेस के जिला प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने सरायकेला डीसी अरवा राजकमल से मांग की है कि आदित्यपुर से सरायकेला तक दुघर्टना सम्भावित जोन में सीसीटीवी लगाया जाए, ताकि ऐसे वाहनों की पहचान की जा सके जो दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने से दुर्घटना में अंकुश लगेगा साथ ही टक्कर मार कर फरार हुए वाहन का भी पता लगाया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही