Search

 
 
 

आदित्यपुर : शास्त्रीय गायन व भजनों के प्रस्तुति से संगीत प्रेमी हुए भाव विभोर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विगत 34 वर्षों से श्री आरडी अखाड़ा बिष्टुपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रत्येक मंगलवार को शास्त्रीय संगीत की मंगल संध्या कार्यक्रम निरंतर होती चली आ रही है. मंगलवार को इसी क्रम में मास्टर रोहिक बागची ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी. जिसमें उन्होंने राग बागेश्वरी में बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल फिर तराना सुनाया. उसके बाद उन्होंने दो भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके साथ तबले पर जमशेदपुर के जाने-माने तबला वादक स्वरूप मोइत्रा ने और हारमोनियम पर प्रतिष्ठित गायक अनिल सिंह ने मधुर संगत की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-renewal-of-lease-of-cell-should-be-done-without-removing-the-shop-madhu-koda/">चाईबासा

: सेल का लीज नवीकरण बिना मकान दुकान हटाए किया जाए – मधु कोड़ा

कार्यक्रम का संचालन गुरु दयानाथ उपाध्याय ने की

दूसरी प्रस्तुति में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सितार वादक पंडित शुभ्रदीप पाठक ने राग मारवा में सुंदर अलाप, जोड़, झाला बजाया. फिर सूरदासी मल्हार राग में बंदिश पेश की. सभी श्रोता आनंद विभोर हो उठे. इनके साथ तबले पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के तबला वादक अमिताभ सेन ने संगत किया. अगली प्रस्तुति में अनिल सिंह ने भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस कार्यक्रम का संचालन संकटमोचन संगीत समिति के अभिभावक तबला गुरु दयानाथ उपाध्याय ने की. इस कार्यक्रम में लल्लन द्विवेदी, वीरेंद्र उपाध्याय, सुभाष बोस, मिहिर बनर्जी अनिरुद्ध सेन का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही