Search

 
 
 

आदित्यपुर : मंगलवार की शाम और रात हुई बारिश में वार्ड 17 का नगीनापुरी बना नरक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में मंगलवार की शाम और रात में हुई झमाझम बारिश की वजह से वार्ड 17 के नगीनापुरी की स्थिति नारकीय हो गई है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वार्डवासी परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने सड़कों की बदतर स्थिति की तस्वीर खींचकर अपने पार्षद नीतू को पोस्ट कर हालात से अवगत कराते हुए तत्काल कोई उपाय करने की गुहार लगाई है. बता दें कि विभिन्न योजनाओं की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे के बाद नगीनापुरी की सड़कें बदतर हो गई हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Adityapur-Ward-Naginapuri-1.jpg"

alt="" width="586" height="817" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tet-successful-assistant-teachers-association-called-the-education-ministers-statement-frustrating/">चांडिल

: टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री के बयान को हताशा भरा बताया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/parshad-Nitu-Sharma.jpg"

alt="" width="816" height="798" /> स्थानीय पार्षद ने तत्काल व्यवस्था के तहत छाई बिछवाई थी, जो बार-बार हो रही बारिश और वाहनों के आवागमन की वजह से अब गड्ढेनुमा हो गई है. इससे लोगों को चलने में परेशानी हो रही है. पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण की योजना नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित है. लेकिन पाइप लाइन के कार्य पेंडिंग होने की वजह से सड़कें नहीं बन पा रही हैं. उन्होंने तत्काल समस्या का समाधान करने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही