Adityapur (Sanjeev Mehta) : अब पैसे के अभाव में वकील नहीं रखने वाले वर्षों से जेल में बंद कैदियों को ज्यादा दिन जेल में नहीं रहना पड़ेगा. ऐसे विचाराधीन जेल में बंद कैदियों को लीगल सुविधाएं निःशुल्क मिलेगी. इसकी शुरुआत सरायकेला व्यवहार न्यायालय में हो गई है. नालसा ( नेशनल ऑथिरिटी ) द्वारा व्यवहार न्यायालय के दूसरे तल्ले पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सेल की स्थापना 31 जनवरी को जिले के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) विजय कुमार ने की है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-injured-in-road-accident-tmh-refer/">चांडिल
: सड़क दुर्घटना में एक घायल, टीएमएच रेफर
ने शादी की तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा-परमानेंट बुकिंग [wpse_comments_template]
: सड़क दुर्घटना में एक घायल, टीएमएच रेफर
बीते 8 दिन में 9 केसेस आए हैं - राधेश्याम साह
मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतिरिक्त प्रथम अमित शेखर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतिरिक्त द्वितीय कंकण पाटीदार, सीजेएम मंजू कुमारी, ए सीजेएम कवितांजली टोप्पो आदि मौजूद रहीं. काउंसिल के चीफ राधेश्याम साह ने बताया कि बीते 8 दिन में 9 केसेस आए हैं. उनके साथ डिप्टी डिफेंस काउंसिल चीफ सुमित कर्मकार, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल के अनिल भार्गव और अमजद अली का चयन किया गया है. काउंसिल के चीफ राधेश्याम ने बताया कि वे लोग सरायकेला के साथ चांडिल अनुमंडल कोर्ट में भी अपनी सेवा दे रहे हैं. इस काउंसिल के प्रचार प्रसार के लिए जेल में जाकर कैदियों के साथ भी वार्ता की जा रही है और उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें लीगल सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-shared-the-picture-of-the-wedding-wrote-permanent-booking/">सिद्धार्थ-कियाराने शादी की तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा-परमानेंट बुकिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment