Search

 
 
 

आदित्यपुर : डेंगू मरीजों को जीवन दान दे रहा है नमो फैंस क्लब - सतीश शर्मा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जमशेदपुर और आदित्यपुर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लेटलेट की भारी मांग बढ़ गई है. स्थिति यह है कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट नहीं मिल पा रही है. जानकारी देते हुए क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को इसकी सूचना ब्लड बैंक द्वारा मिलने पर गुरुवार को डेंगू मरीजों के लिए नमो फैंस क्लब के कई सदस्यों ने जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया. पिछले कई दिनों से लगातार जब भी ब्लड बैंक जमशेदपुर द्वारा प्लेटलेट की कमी की सूचना दी जाती हैं, तब-तब नमो फैंस क्लब के सदस्य जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर प्लेटलेट की कमी को पूरा करने हेतु अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. अभी जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में डेंगू महामारी का रूप ले रही है. नमो फैंस क्लब ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि सावधानी ही बचाव है, इसलिए सावधान रहें, अपने घरों के आस-पास सफाई रखें और मच्छरदानी का प्रयोग करें. खुद को सुरक्षित रखें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-candidates-created-ruckus-in-llb-sixth-semester-examination/">जमशेदपुर

: एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही