Search

 
 
 

Adityapur : नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा हुए सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कैंसर एवं डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी के मरीजों की जीवन रक्षा के लिऐ नमो फैंंस क्लब के सदस्यों द्वारा लगातार पिछले छह सालों से सिंगल डोनर प्लैलेट्स (SDP) डोनेट किया जा रहा है. ब्लड बैंक जमशेदपुर में आज टीम पीएसएफ द्वारा 1000 एसडीपी की संख्या पूरी होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में नमो फैंंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा को उत्कृष्ट जन सेवा के लिये सम्मानित किया गया. पिछले नौ सालों से नमो फैंंस क्लब महारक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-durga-puja-committee-is-making-a-pandal-on-rural-theme/">Kiriburu

: मेघाहातुबुरु दुर्गा पूजा कमिटी का ग्रामीण थीम पर बन रहा पंडाल
रक्तदान के साथ ही जब-जब शहर में महामारी का संकट आया है चाहे वो कोरोना काल हो या डेंगू का प्रकोप नमो फैंंस क्लब के सदस्यों ने सिंगल डोनर प्लैलेट्स दान कर सैकड़ों मरीजों को जीवन दान दिया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ साथ ब्लड बैंक जमशेदपुर के जीएम संजय चौधरी, आयोजक अर्जित सरकार, अमिताभ चटर्जी, अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू सहित सैकड़ों रक्तवीर शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-district-mining-department-seized-two-highways-loaded-with-ballast/">Chandil

: जिला खनन विभाग ने गिट्टी लदा दो हाइवा किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही