Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त

 
  • चालक की बची जान, रात 2 बजे से सुबह छह बजे तक सड़क जाम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दुर्घटना क्षेत्र बन चुके कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात करीब 2 बजे एक नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार काफी तेज गति से चल रही थी. हालांकि चालक की जान बच गई, लेकिन इस दुर्घटना के बाद ब्रिज पर लंबा जाम लग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित नैनो कार गार्डवाल से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं नैनो पर सवार सभी यात्री और चालक बाल- बाल बच गए हैं. रात्रि गश्त कर रही कांड्रा थाना पुलिस जब तक घटना स्थल पहुंची तब तक सभी घटनास्थल से भाग चुके थे. पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच में जुटी है. बता दें कि चौका-कांड्रा मार्ग पर अवस्थित कांड्रा का रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के समय से ही इसकी डिजाइन और इंजीनियरिंग को लेकर सवाल उठते रहे थे. इसे भी पढ़ें : घने">https://lagatar.in/dense-fog-hits-many-flights-and-trains-delayed-delhi-airport-packed-with-passengers/">घने

कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा
सड़क निर्माता कंपनी द्वारा बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज पर एक तीखा मोड़ बना दिया गया है. इसके कारण वाहनों को घुमाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर भारी और लंबे मालवाहक चालकों को इस तीखे मोड़ से गुजरने में पसीने छूट जाते हैं. साथ ही तीखा मोड़ होने के कारण रेलवे ओवरब्रिज पर आए दिन दुर्घटना होती है और जाम की स्थिति से लोग परेशान होते हैं. रात की दुर्घटना के बाद सुबह 6 बजे तक जाम लगा रहा. बाद में क्षतिग्रस्त नैनो कार को घटनास्थल से हटाने के बाद जाम से मुक्ति मिली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही