Search

 
 
 

आदित्यपुर : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड 28 के सूर्यमंदिर स्थित सापुरजी पालनजी कंपनी के सीवरेज ट्रीटमेंट के निर्माणधीन प्लांट में नेशनल सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. जिसमें नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर जय शंकर बासु, सेफ्टी ऑफिसर उपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे. सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर समानित किया गया. यह सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाता है. इस वर्ष होली पड़ने के कारण 10 मार्च की वजह 16 मार्च को समापन किया गया. वर्करों को नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-of-bjp-shyamsundarpur-mandal-held-in-nayagram/">चाकुलिया

: नयाग्राम में हुई भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक

इस वर्ष का थीम ``हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान`` है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाना है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है. इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं. इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है. इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए एक खास कैंपेन या थीम जारी किया जाता है. इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम ``हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान`` है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही