Search

Adityapur : युवाओं को खेती के लिए प्रेरित करने की जरूरत - सोखेन

  • गम्हरिया के रापचा गांव में युवा महोत्सव का आयोजन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के रापचा गांव स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को आसड़ा संस्था के द्वारा सिंज दिसोम जुग रिन जुवान, झारखंड स्वयंसेवी संस्थान और ओल इतुन आसरा सालडीह के सहयोग से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एक छोटे से मेले में दीवार पर विभिन्न विषयों पर आधारित स्लोगंस की प्रर्दशनी लगाई गई थी. इसका बच्चों, युवाओं और अतिथियों ने अवलोकन किया. सामाजिक मुद्दों पर आधारित विशेष कुछ पंक्तियां संस्था के जागरण मुर्मू ने पढ़कर लोगों को सुनाई और उनकी सहमति और असहमति पर राय ली. इसके उपरांत पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का सम्मान किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता सोखेन हेम्ब्रम ने कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि आज युवाओं से संबंधित विचारों का मेला आयोजित किया गया है. इससे युवा पीढ़ी निश्चित रूप से प्रेरित होगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेती के लिए भी प्रेरित करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :  लातेहार">https://lagatar.in/flower-dress-rehearsal-for-parade-and-cultural-programs-was-conducted-on-independence-day/">लातेहार

: स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ
समाजसेवी जवाहरलाल माहली ने कहा कि आज के युवा समाज और देश के भविष्य हैं. उनको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है. संताली फिल्म अभिनेता और निर्देशक सुरेन्द्र टुडू ने कहा कि युवा समाज का कर्णधार होता है. चकाचौंध की इस दुनिया में कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवाओं की भूमिका अहम है. नेशनल मार्शल आर्ट कोच राकेश महतो ने कहा कि युवाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए. सामाजिक संस्था अस्तित्व की फाउंडर मीरा तिवारी ने कहा कि समाज और देश में बदलाव लाने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है. संताली लेखक प्रेमचन्द्र मार्डी, असीत महतो और कई अन्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित किया. समारोह का संचालन संस्था के युवा सदस्य अजय बेसरा ने किया. समापन सामूहिक नृत्य के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-dadi-family-organized-the-worship-of-baba-barfani/">Ghatshila

: दादी परिवार ने किया बाबा बर्फानी की पूजा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp