Search

 
 
 

आदित्यपुर : पर्यावरणीय क्लियरेंस के बिना नीलाचल कंपनी ने बढ़ाई शेड, लगा डेढ़ करोड़ जुर्माना

 
  • अब रेग्युलाइज कराने में भरने होंगे 15 करोड़
  • आदित्यपुर और चांडिल क्षेत्र के स्पॉन्ज आयरन कंपनियों को रेग्युलर पर्यावरण सुरक्षा उपकरण नहीं चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने भेजा नोटिस
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के प्रदूषण नियंत्रण क्षेत्रीय कार्यालय में योगदान देने के साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार सिंह ने आदित्यपुर, घाटशिला और चांडिल क्षेत्र के उद्योगों को पर्यावरण स्वच्छता बनाए रखने के लिए सावधान कर दिया है. उन्होंने पहली कार्रवाई कांड्रा स्थित स्पॉन्ज आयरन कंपनी नीलाचल आयरन के विरुद्ध किया है. कंपनी ने पर्यावरणीय क्लियरेंस के बिना शेड का विस्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/milind-deora-resigns-from-congress-says-55-years-of-family-relationship-is-over/">Breaking

: 55 सालों का पारिवारिक रिश्ता खत्म, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
इसका खुलासा होने के बाद क्षेत्रीय पदाधिकारी ने एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई करते हुए शेड बढ़ाने के एवज में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि अब नीलाचल आयरन कंपनी को इसे रेग्युलाइज कराने में कम से कम 15 करोड़ रुपए बतौर जुर्माना और भरने होंगे. इसे भी पढ़ें : 67">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-start-bharat-jodo-nyaya-yatra-from-manipur-today/">67

दिन, 15 राज्य, 110 जिले, 6700 कि.मी…राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा
वे योगदान देने के बाद पिछले एक महीने तक क्षेत्र के भ्रमण और कंपनियों के प्रदूषण स्तर का मूल्यांकन करने के बाद आदित्यपुर, घाटशिला और चांडिल क्षेत्र के स्पॉन्ज आयरन कंपनियों को रेग्युलर पर्यावरण सुरक्षा उपकरण नहीं चलाने के लिए नोटिस जारी किया है. यदि इन कंपनियों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल शुरू नहीं किया तो प्रदूषण नियंत्रण पर्षद इन कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही