Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड ने लगाया नेत्र जांच शिविर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ. इस दौरान 105 कर्मचारी एवं ठेकाकर्मियों की जांच की गई जिसमें 13 लोगों के आंखों का ऑपरेशन मंगलवार को पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर में किया जाएगा. शिविर का उद्धघाटन डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा ने किया. विद्यालय में पुर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा. निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ ने जांच के साथ-साथ लाभान्वित लोगों को नेत्र स्वास्थ के लिए उचित परामर्श देते हुये आँखों के देखभाल के लिए जरूरी निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-stopped-illegal-construction-being-locked-from-outside-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में बाहर से ताला लगा किया जा रहा अवैध निर्माण जेएनएसी ने रोका

पूर्णिमा नेत्रालय की तीन-सदस्यीय टीम ने की जांच

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कंपनी के वरीय महाप्रबंधक जीडी बाजपाई ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ग्रामीणों के लिए नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड लोकोपकारी कार्यों के लिए पूरी तरह से संकल्पित है और कंपनी आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य करती रहेगी. पूर्णिमा नेत्रालय की तीन-सदस्यीय टीम में सुमन जाना, ब्यूटी घोष, मीरा कुमारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित गोराई के अलावा नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड की ओर से मानव संसाधन विभाग के प्रमुख विकास चौधरी, कार्मिक पदाधिकारी जोगेश्वर महतो, रवि सिंह, विजय साहू के सहयोग से सफल रहा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-clashes-between-villagers-of-baraiburu-tatiba-and-truck-owner-association/">नोवामुंडी

: बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों व ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बीच ठनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही