Search

आदित्यपुर : दंपती ने पड़ोसी को बेटी की शादी के लिए दिए थे रुपये, अब कर रहा लौटाने से इंकार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती निवासी एक दंपती ने अपने पड़ोसी पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है. शिकायत में पति संजय सिंह और पत्नी रीता देवी ने बताया है कि पड़ोसी सूरज शर्मा और उनकी पत्नी स्वीटी देवी को उन लोगों ने बेटी की शादी के लिए 5.50 लाख रुपए दिए थे. जिसमें उन्होंने स्वयं तीन लाख और अन्य तीन रिश्तेदारों से 2.50 लाख रुपए मांगकर उनकी मदद की थी. अब सूरज शर्मा और स्वीटी देवी पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहे है. इस संबंध में पीड़ित दंपती ने थाने में लिखित शिकायत की है. रीता देवी ने बताया कि सारा पैसा उन्होंने चेक के माध्यम से दिया था, जिसका साक्ष्य भी उनके पास है. थाना प्रभारी ने शिकायत पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vinod-kumar-verma-merged-with-panchatatva/">चाईबासा

: पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp