Search

 
 
 

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष ने 1939 को हल्दीपोखर हांड़ी हाट व कालिकापुर में की थी सभा

 
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनाई गई 127वीं जयंती
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नेताजी सुभाषचंद्र बोस 1939 को हल्दीपोखर के हांड़ी हाट और कालिकापुर गांव में सभा किये थे. इस वर्ष उनकी 127वीं जयंती पर 23जनवरी को पोटका प्रखंड के कई गांव में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. यह कार्यक्रम सुभाष संस्कृति परिषद जमशेदपुर के सहयोग से सम्पन्न होगा. यहां भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी. यह जानकारी नेताजी जयंती के संयोजक सुनील कुमार दे ने दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-life-disrupted-due-to-dense-fog-and-cold/">बहरागोड़ा

: घना कोहरा और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
23 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे नुआग्राम प्राथमिक विद्यालय में मनाई जाएगी. इस अवसर पर प्रभातफेरी, नेताजी की जीवनी पर परिचर्चा, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे. सुबह 10.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर हल्दीपोखर में नेताजी जयंती मनेगी. इस अवसर पर प्रभातफेरी, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं नेताजी की जीवनी पर आलोचना, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे. अपराह्न 2 बजे खैरपाल के नेताजी चौक में नेताजी जयंती मनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-raided-katikoda-fair-habba-dabba-gambling-operators-fled/">किरीबुरु

: कातीकोड़ा मेला में पुलिस ने मारा छापा, भागे हब्बा-डब्बा जुआ संचालक
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, नेताजी की जीवनी पर आलोचना सभा, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण आदि होंगे. इस नेताजी जयंती को सफल बनाने के लिए सभी नेताजी को आदर्श मानने वालों को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस 1939 को हल्दीपोखर हांड़ी हाट और कालिकापुर गांव में आए थे और सभा किये थे. इसके लिए पोटका वासी धन्य और गौरवान्वित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही