Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शंख ध्वनि के बीच माल्यार्पण कर नेताजी की जयंती मनाई गई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में शेरे पंजाब चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर उनकी 126 वीं जयंती पर सुभाष मंच औऱ सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के बैनर तले शेखर डे और कोलकाता से आये फ़िल्म डायरेक्टर अम्लान कुसुम घोष ने शंख ध्वनि के बीच माल्यार्पण किया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-devraj-of-heremuli-succeeded-in-the-examination-of-jharkhand-staff-selection-commission/">चांडिल

: हेरेमुली के देवराज हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में सफल

छऊ गुरु तपन पटनायक के देशभक्ति  नृत्य प्रस्तुत करेंगे

बता दें कि नेताजी सुभाष मंच और सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के द्वारा 2 साल बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. नेताजी का जन्म दोपहर 12:15 बजे जन्म हुआ था. इसलिए उसी समय सभी अनुयायियों ने शंख ध्वनि कर उन्हे माला पहनाया. मुख्य कार्यक्रम शाम को 5 बजे से फुटबॉल मैदान में होगा. जिसमें कमिश्नर कोल्हान मनोज कुमार, कोलकाता से फ़िल्म डायरेक्टर अम्लान कुसुम घोष, पूर्व कमिश्नर विजय कुमार शिरकत करेंगे. अम्लान कुसुम ने बताया कि नेताजी पर रिसर्च कर फीचर फिल्मों का निर्माण किया गया हैं. वहीं मंच के अध्यक्ष ने बताया कि शाम में छह बजे छऊ गुरु तपन पटनायक के देशभक्ति  नृत्य प्रस्तुत करेंगे. 150 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है. जो नेताजी के जीवनी पर आधारित नृत्य आदि भी प्रस्तुत करेंगे. कुछ मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले के डीसी, एसपी, एसडीएम सभी को आमंत्रित किया गया है. आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष पीके नंदी, अभिजीत दत्ता, शक्ति दास, असीम रॉय, अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, शिक्षिका संध्या प्रधान, नीतीश तिवारी, सीताराम लोहरा, कमल दास, मो. सत्तार, मो. जुबेर, बीके सेन आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-strike-of-mercury-medical-workers-continues-on-the-seventh-day/">चाकुलिया

: पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही