Search

 
 
 

Adityapur : ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के नए मुख्य अभियंता ने लिया पदभार

 
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया अभिनंदन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के नए मुख्य अभियंता मोतीलाल पिंगुआ ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उनका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) ने स्वागत किया. करीब तीन माह से मुख्य अभियंता का पद रिक्त था. मोतीलाल पिंगुआ के पदभार लेते ही झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) ने बुके देकर स्वागत किया है. साथ ही मुख्य अभियंता से लंबित मांगों की चर्चा की, जिसपर मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को पूरा करने का वे भरसक प्रयास करेंगे. अभिनंदन करने वालों में महासंघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, वरीय उपाध्यक्ष राजीव चौबे, अरविंद कुमार, शेखर कुमार, नवीन राय, राजकुमार महतो, हरिचरण सोय, महेश टुडू, भास्कर चंद्रगोप, कंवलजीत सिंकू के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-knowledge-center-opened-in-bodam-panchayat-building/">Patamada

: बोड़ाम पंचायत भवन में खुला ज्ञान केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही