Search

आदित्यपुर : न्यू कॉलोनी के छात्रों ने ई-वेस्ट के बारे में जाना

Adityapur (Sanjeev Mehta)उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में सोमवार को लायंस क्लब आदित्यपुर एवं लायंस क्लब जमशेदपुर कालीमाटी ने संयुक्त रूप से ई-कचरा के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम चलाया. आयोजित कार्यशाला में लायंस क्लब के द्वितीय डिस्टिक वाइस गवर्नर सीमा वाजपेयी ने ई वेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने ई-वेस्ट से होने वाले हानि के बारे में छात्रों को बताया. वहीं आदित्यपुर ग्रेटर की प्रेसिडेंट रमिता राजन एवं जमशेदपुर कालीमाटी के कोषाध्यक्ष अविनाश सिंह ने छात्रों को बताया कि ई वेस्ट का सही तरीके से कैसे उपयोग करना चाहिए. जिससे कि पर्यावरण को बचाया जा सके. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-prayer-meeting-organized-on-gandhijis-martyrs-day-at-dav-public-school/">चाईबासा

: डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधीजी के शहीद दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

कार्यशाला में ये लोग हुए शामिल

कार्यशाला में दोनों क्लब के सदस्य मौजूद रहे, जिसमें बीके वर्मा, राजन जैस्मिन, आदर्श मधुरिमा, एसपी सिंह, मुकुल, रेनू, शेखर, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे. कार्यशाला के उपरांत लायंस क्लब द्वारा स्कूल की छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण किया गया. उन्होंने विद्यालय को एक म्यूजिक सिस्टम उपहार में देने की घोषणा भी की. कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने की. उन्होंने लायंस क्लब को इस जागरूकता अभियान के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp