Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : न्यू डिस्को क्लब धूमधाम से करेगा श्रीगणेश पूजा

  • भूमिपूजन सम्पन्न, 2 लाख की लागत से बनेगा आकर्षक पंडाल
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के कुलुपटांगा मध्य विद्यालय मैदान में लगातार 22वें वर्ष न्यू डिस्को क्लब द्वारा धूमधाम से श्रीगणेश पूजनोत्सव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए रविवार को भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ. यहां 2 लाख रुपये की लागत से आकर्षक पंडाल बनेगा. इसका उद्घाटन छह सितंबर की शाम को होगा. पूजा 7 सितंबर सुबह में की जाएगी. भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हुए और यजमान की भूमिका निभाई. इस अवसर पर आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, मनोज कुमार ठाकुर, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, अजय कुमार ठाकुर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-railways-gave-notice-to-vacate-the-colony-gumti-colony-residents-mobilized/">Adityapur

: रेलवे ने बस्ती खाली करने का दिया नोटिस, गुमटी बस्तीवासी गोलबंद

पूजा पंडाल का उद्घाटन 6 सितंबर को

भूमि पूजन के उपरांत न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 सितंबर की शाम 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्धाटन अतिथियों द्वारा होगा. करीब 2 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक पंडाल का निर्माण कया जा रहा है. प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू चटर्जी द्वारा श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर कर रही है. 6 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेश उत्सव के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और मेले का आयोजन किया गया है. साथ ही न्यू डिस्को क्लब द्वारा महाभोग का भी आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-officers-of-jharkhand-and-west-bengal-made-strategy-regarding-assembly-elections/">धनबाद

: विस चुनाव को लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने बनाई रणनीति

पूजा कमिटी एक नजर में

अध्यक्ष-आशुतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष-बृजेश कुमार सिन्हा, गणेश चौबे. कोषाध्यक्ष- धीरज पांडे, विकेश ठाकुर. पूजा संरक्षक- पुरेंद्र नारायण सिंह, संतोष कुमार चौबे, मनोज कुमार ठाकुर, संतोष तिवारी, सम्मी श्रीवास्तव, आनंद चंद्र गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार. कार्यकारिणी सदस्य- अमित राज, अभिमन्यु सिंह, संकेत कुमार चौधरी, रंजन तिवारी, विकास कुमार शेखर, सरोज कुमार सिंह, सुशांत कुमार, ओमवीर, उमाकांत, नीतीश, मनोज कुमार कौशिक, हर्ष प्रसाद, अंकित कुमार, राहुल शर्मा, चंदन कुमार सिंह, राहुल सिंह, गुड्डू कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, सुमन कुमार गुप्ता, अमन कुमार, राजू कुमार, नारायण कुमार गिरी, अजय प्रसाद, ऋषभ चौधरी आदि. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही