Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कचरा फेंकने के लिए रोड नंबर 17-18 के बीच रखा गया नया डस्टबिन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या- 32, रोड नंबर 17- 18 के बीच पूर्व में रखे गए पुराने और अति जर्जर डस्टबिन के कारण कूड़ा कचरा डस्टबिन के बाहर रोड के किनारे फैला रहता था. ऐसे में मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती थी. इस समस्या से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद एवं सफाई प्रभारी सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-gobindpur-angry-villagers-stopped-the-measurement-work-for-not-giving-information-about-the-government-scheme/">जमशेदपुर

: गोबिंदपुर में सरकारी योजना की जानकारी नहीं देने पर भड़के ग्रामीणों ने मापी का काम रोकवाया
उन्होंने पुराने और अति जर्जर डस्टबिन के बदले नया डस्टबिन देने की मांग की थी. इसे सोमवार की शाम सफाई कर्मियों की टीम द्वारा रोड 17-18 मुख्य मार्ग के किनारे नया डस्टबिन रखवा दिया है. साथ ही फैले गंदगी के अंबार की सफाई भी की गई. इससे स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है. स्थानीय लोगों ने अपर नगर आयुक्त के प्रति आभार प्रकट किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही