Search

 
 
 

आदित्यपुर : न्यू ज्योति क्लब ने वरिष्ठ महिलाओं व पत्रकारों को किया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को आदित्यपुर 2 न्यू ज्योति क्लब, रोड नंबर 12 में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में वार्ड 31 के 50 वरिष्ठ महिलाओं एवं समाज के चौथे स्तंभ के रूप में जाने जाने वाले मीडिया के विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों को कमेटी द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया. वहीं महिलाओं को सम्मानित किए जाने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की एवं कमेटी का धन्यवाद किया. कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-held-regarding-the-preparation-of-sai-mahotsav-to-be-held-on-february-26/">आदित्यपुर

: 26 फरवरी को आयोजित होने वाले साईं महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

मौके पर ये लोग हुए शामिल

पूजा कमिटी ने शुक्रवार को भजन संध्या एवं शनिवार को भंडारा का आयोजन किया था. रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी ताराकांत झा, राजमंगल ठाकुर, एस एन सिंह, निरंजन मिश्रा, रिंकु राय, बिनोद सिंह, सतीश मिश्रा, करुणलता मिश्रा, मालती देवी एवं वार्ड के अन्य वरिष्ठगण मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, नीतीश कुमार, सूरज झा, संजय ठाकुर, रतन, गौरव, संदीप, सुमित, सौरभ, आदित्य आदि का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही