Search

आदित्यपुर : 23 अप्रैल को नए थाना भवन का होगा उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वासियों को नए थाना भवन की सौगात 23 अप्रैल को मिलने जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को थाना परिसर में बने मां दुर्गा के मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की जाएगी. पूजा के बाद अत्याधुनिक तकनीक से बने नए थाना भवन का जिले के एसपी आनंद प्रकाश उद्घाटन करेंगे. बता दें कि आदित्यपुर थाना परिसर में अत्याधुनिक तकनीक से थाना भवन बनकर जनवरी से ही तैयार है. लंबे समय बाद सरायकेला जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाना आदित्यपुर के नए भवन का निर्माण हुआ है.
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-bus-carrying-45-passengers-fell-into-a-gorge-12-killed-many-injured-rescue-operation-underway/">महाराष्ट्र

: 45 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2.45 करोड़ की लागत से दो मंजिला थाना भवन बनकर तैयार

[caption id="attachment_446467" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/AdityapurTulsyan-Brothers1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> थाना प्रभारी राजन कुमार.[/caption]
इसी वर्ष 7 फरवरी को जिले के वर्तमान एसपी आनंद प्रकाश ने ही थाना भवन के लिए भूमिपूजन की थी और आधारशिला रखी थी. मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर थाना अमित सिंह, थाना प्रभारी राजन कुमार सहित थाना कर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने थे. थाना प्रभारी ने बताया कि 23 अप्रैल को मॉडल थाना भवन आम नागरिकों को समारोह पूर्वक सुपुर्द हो जाएगा. बता दें कि थाना भवन झारखंड पुलिस हाउसिंग सोसायटी के द्वारा बनाया गया है, जिसके ठेकेदार श्रीसाईं कंस्ट्रक्शंस के नितिन सिंह हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें 9 माह में भवन तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था जिसे उन्होंने ससमय पूरा कर दिया था. उन्होंने बताया कि दो मंजिला थाना भवन 2.45 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है.
इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-vacated-his-official-residence-shifted-to-sonia-gandhis-residence-at-10-janpath/">राहुल

गांधी ने अपना सरकारी बंगला खाली किया, सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट हो गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp