Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी में नया सत्र 2024-25 की पढ़ाई शुरू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : डीएवी एनआईटी में नए सत्र 2024-25 की पढ़ाई बुधवार को हवन और पूजन के साथ शुरू हुई. हवन में विद्यालय के प्राचार्य और क्षेत्रीय पदाधिकारी ओपी मिश्रा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई. हवन पूजन का संचालन धर्माचार्य धर्म प्रकाश शास्त्री ने किया. उनके साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थियों ने हवन पूजन में सहभागिता निभाई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-contractors-are-giving-fake-certificates-in-the-scheme-approved-by-dmft/">किरीबुरु

: डीएमएफटी से स्वीकृत योजना में ठेकेदार दे रहे फर्जी प्रमाणपत्र
ओपी मिश्रा ने कहा कि हमें किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पूर्व ईश्वर का स्मरण करना चाहिए. साथ ही सुरक्षा एवं सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने नए विद्यार्थियों से कहा कि माता पिता के साथ गुरुजनों का सम्मान भी प्रत्येक विद्यार्थियों को जरूर करना चाहिए. तभी हम जीवन के मार्ग पर अग्रसर हो सकेंगे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/congress-leader-and-boxer-vijender-singh-joins-bjp/">भाजपा

में शामिल हो गये कांग्रेस नेता और मुक्केबाज विजेंदर सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही