Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : घर से दवा लेने निकली नवविवाहिता लापता, 9 दिन से खोज रहा पति, थाना में की शिकायत

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती से घर से दवा लेने 2 मार्च को सुबह 11 बजे निकली नवविवाहिता रूपा महतो (20 वर्ष) लापता हो गई है. नवविवाहिता का मायका शर्मा बस्ती में है जहां से वह लापता हुई है. उसके पति जितेन महतो अपनी पत्नी को 9 दिन से खोज रहे हैं, लेकिन रूपा महतो का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. पति जितेन महतो ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है लेकिन पुलिस केवल आश्वासन दे रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mukhiya-sangh-came-out-in-protest-against-mazgaon-police-station-in-charge-complained-to-dc-sp/">चाईबासा

: मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में उतरा मुखिया संघ, डीसी-एसपी से की शिकायत

मधेपुर सीनी का रहने वाला है जितेन महतो

जितेन महतो ने बताया कि वह सीनी मधेपुर का निवासी है. उसने एक साल पूर्व रूपा से प्रेम विवाह दोनों परिवार के राजी खुशी से किया था. लड़की के पिता सामंता शर्मा आदित्यपुर के शर्मा बस्ती में रहते हैं जहां वह एक माह पूर्व सीनी से आई थी. रूपा घर से अपने मोबाइल फोन के साथ 800 रुपए लेकर निकली थी. मोबाइल फोन 2 मार्च से ही बंद आ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही