Search

 
 
 

आदित्यपुर : देर रात तक दो ड्रग पैडलर समेत नौ धराए, थाना में पूछताछ जारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस शनिवार को ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एक्शन में दिखी. थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस को सफलता भी हाथ लगी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उन्होंने मुस्लिम बस्ती के आसपास विशेष छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 2 ड्रग पैडलर समेत 9 लोगों को ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. सभी से थाना में पूछताछ जारी है. उन्होंने बताया कि वे इस कारोबार के जड़ तक पहुंचना चाहते हैं, जिसके लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मिल रहा है. उन्होंने नशे के कारोबार को मिटाने के उद्देश्य से जिले के शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम बनाकर इस अभियान को शुरू किया है, जो निरंतर जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/the-woman-who-escaped-from-rims-was-caught-from-near-the-old-emergency/">रिम्स

से फरार हुई महिला पुराना इमरजेंसी के पास से पकड़ी गयी
उन्होंने कहा कि थाना में महिला और पुरुष बल की कमी है. इसकी मांग उन्होंने जिले के अधिकारियों से की है. जैसे ही बल की उपलब्धता होती है वे इस अभियान को और तेजी से चलाएंगे. इस संबंध में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखने और उन्हें पुरस्कृत करने की भी बात कही है. बता दें कि जैसे ही कोई त्योहार आता है नशे का यह कारोबार तेज हो जाता है. इस दौरान आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो जाती है. इसे देखते हुए आदित्यपुर पुलिस ने कमर कस ली है और जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखकर अभियान चला रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही