Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: आदित्यपुर पुलिस ने जब्‍त किए नौ गोवंशीय पशु, तस्‍कर भाग निकले

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta): आदित्यपुर पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती से सटे कल्पनापुरी से नौ गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की दबिश देख तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. बता दें कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में बड़े पैमाने पर गोवंश की तस्‍करी होने की जानकारी लगातार पुलिस को मिल रही थी. मंगलवार को गश्ती के दौरान थाना प्रभारी राजन कुमार को कल्पनापुरी के समीप गौ तस्करों के जमावड़े की सूचना मिली, जिसके बाद दलबल के साथ उन्होंने कल्पनापुरी में दबिश दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-merit-list-released-in-co-operative-law-college-last-date-for-enrolment-is-july-8/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की दूसरी मेधा सूची जारी, नामांकन की अंतिन तिथि 8 जुलाई

तस्कर चिन्हित, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी: थाना प्रभारी

वहां से पुलिस ने छह बाछी और तीन बाछा बरामद किया. जिसके बाद अपने साथ सभी को थाने लेकर पहुंचे और अग्रतर कार्रवाई में जुट गए. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि तस्कर चिन्हित कर लिए गए हैं. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि किसी कीमत पर क्षेत्र में गो तस्करी, ब्राउन शुगर और अवैध धंधों को पनपने नहीं दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-head-of-bagbera-panchayat-accused-of-building-a-house-with-bricks-rods-and-doors-of-government-school/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पंचायत की पूर्व मुखिया पर लगा सरकारी स्कूल की ईंट, छड़ एवं दरवाजे से घर बनवाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही