Search

 
 
 

आदित्यपुर : ग्रामीण महिलाओं को गोमय उत्पादों का प्रशिक्षण दिला रहा एनआईटी जमशेदपुर

 
Adityapur : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा मंगलवार से उन्नत भारत मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को गोमय (गोबर व गौमूत्र) उत्पादों का प्रशिक्षण दिलाने के कार्य की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम के क्षेत्रीय समन्वयक एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ. रंजीत प्रसाद बने हैं. उनके द्वारा आसपास के गांव की महिलाओं को प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक गोमय उत्पादों के प्रशिक्षणकर्ता के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस संबंध में एनआईटी के निदेशक प्रो. केके शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार की इस फ्लैगशिप योजना उन्नत भारत मिशन का क्षेत्रीय प्रभार उनके संस्थान को मिला है. [caption id="attachment_331901" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/nit-jamshedpur-.jpg"

alt="" width="600" height="286" /> महिलाओं को प्रशिक्षण देती प्रशिक्षणकर्ता.[/caption] इसे भी पढ़े : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dev-snan-worshiped-on-purnima-lord-jagannath-fell-ill-after-taking-bath-went-into-exile/">सरायकेला:

देव स्नान पूर्णिमा पर हुई पूजा, स्नान करते ही बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ, अज्ञातवास में गए

महिलाओं में दिख रहा उत्साह

उन्होंने बताया कि इसके तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें गोमय के उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही गोमय के उत्पादों का प्रशिक्षण देकर उनसे उत्पादन कराकर, उन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना और महिलाओं को उनका मेहनताना उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत गोमय उत्पादों के प्रशिक्षणकर्ता वासुदेव तांती और परेश चंद्र मंडल यहां योगदान दे रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. महिलाओं को गोमय पदार्थों से धूपबत्ती, दीया, प्रतिमा, आदि बनाने के प्रशिक्षण दिये जायेंगे. इसे भी पढ़े : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-backed-shanti-devi-became-the-president-of-garhwa-zilla-parishad/">झामुमो

समर्थित शांति देवी बनी गढ़वा जिला परिषद की अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही