Search

 
 
 

आदित्यपुर : चंदा कर नहीं, नगर निगम ने 1.47 लाख रुपए से बनाया था नाला- अपर नगर आयुक्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : चंदा कर नहीं नगर निगम ने मेयर विनोद श्रीवास्तव की अनुशंसा पर वार्ड 13 और 15 के बीच नाला निर्माण कराया है. यह दावा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने किया है. उन्होंने पशुपति कॉलोनी के लोगों के इस दावे का खंडन किया है कि उसके चंदे से नाला निर्माण हुआ है. अपर नगर आयुक्त ने देर शाम खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह योजना वार्ड संख्या 13 और 15 में नाली निर्माण से संबंधित है. इस नाली का निर्माण नगर निगम के द्वारा करवाया गया है. [caption id="attachment_412415" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Nali.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> नगर निगम पर झूठ बोलने का आरोप लगाने वाले बस्तीवासी.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vocational-training-given-to-teachers-in-xavier-school/">आदित्यपुर

: जेवियर स्कूल में शिक्षकों को दिया गया व्यावसायिक प्रशिक्षण
[caption id="attachment_412417" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Shilapatt.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> नगर निगम द्वारा लगाया गया शिलापट्ट.[/caption] योजना की प्राक्कलित राशि 1.47 लाख रुपए है. उक्त स्थल पर गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वहां के स्थानीय निवासियों द्वारा मेयर साहब से उक्त स्थल पर नाली निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था. योजना की आवश्यकता और जन उपयोगिता को देखते हुए मेयर महोदय की अनुशंसा पर नाली का निर्माण करवाया गया था. अब नगर अपर आयुक्त झूठ बोल रहे हैं या कॉलोनी के सैंकड़ों निवासी झूठ बोल रहे हैं यह जांच का विषय है. फिलहाल कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम पर आरोप मढ़ दिया है और अब भी अपने आरोप पर कायम हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही