Search

 
 
 

आदित्यपुर : जलापूर्ति योजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला, जन कल्याण मोर्चा ने जताई खुशी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा की पहल आखिरकार रंग लाई है. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वृहद जलापूर्ति योजना के तहत सापड़ा में 60 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची ने 4.49 हेक्टेयर वन भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है. इसकी जानकारी जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में मिलकर इस संबंध में जानकारी दी. वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने बताया कि कुछ शर्तो के साथ जुडको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकता है. वहीं सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जहां से 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन होनी है, वहां का एनओसी अभी नहीं मिला है जो प्रगति पर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solar-power-system-started-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में सोलर पावर सिस्टम की हुई शुरुआत

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से कराने की मांग

जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि जन कल्याण मोर्चा द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका दायर करने बाद सरकार के पदाधिकारी सक्रिय हुए हैं. उम्मीद है की आगामी 15- 20 दिनों के अंदर इस मामले को लेकर हाई कोर्ट रांची में सुनवाई होगी. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जुडको से मांग की है कि सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी व पूरे गुणवत्ता के साथ प्रारंभ कराया जाए. प्रतिनिधिमंडल में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष सुनील कुमार स्वाई, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता मनोज कुमार साहू एवं सुमन कुमार विश्वकर्मा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही