Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : भूख हड़ताल पर बैठी आरआईटी मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई नहीं ले रहा सुधि

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का एनआईटी गेट पिछले छह माह से हड़ताली चौक बना हुआ है. आदित्यपुर स्थित एनआईटी गेट पर पूर्व के आरआईटी काल के मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रही है. महिलाएं पिछले छह माह हड़ताल पर डटी हैं. ये लोग पिछले वर्ष 22 नवंबर 2022 से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठी थी. जब उनकी बातें नहीं सुनी गई तो मृत कर्मचारियों की पत्नियां 24 जनवरी 2024 से भूख हड़ताल पर बैठी हैं. भूख हड़ताल का आज पांचवां दिन है लेकिन अब तक इन दलित पीड़ित विधवा महिलाओं का हाल जानने संस्थान का कोई व्यक्ति नहीं आ रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-broke-the-boundary-wall-of-the-cowshed/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों ने गौशाला की चहारदीवारी को तोड़ा

जिला प्रशासन के लोग आ रहे है हाल जानने

आरआईटी के मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई सुधि नहीं ले रहा है. अब कर्मियों की पत्नियों का बुरा हाल हो रहा है. हड़ताल पर बैठे मृत कर्मचारी की पत्नीयों में सदाशिव मुखी की पत्नी विमला देवी, जौहर मुखी की पत्नी मुन्नी देवी, कार्तिक मुखी की पत्नी सायबान मुखी, कल्लू नायक की पत्नी छाया देवी, शरद मुखी की पत्नी नीलमणि मुखी शामिल हैं. इनलोगों ने लगातार मीडिया के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि संस्थान के लोग अब भी कागजी प्रक्रिया की ही बात कह रहे हैं, यह बात पिछले 10 वर्षों से कही जा रही है. जबकि भूख हड़ताल पर बैठी इन महिलाओं का हाल जानने पांच दिनों से जिला प्रशासन के लोग जरूर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :लगातार">https://lagatar.in/lpg-cylinder-prices-reduced-for-the-third-consecutive-month-gas-will-be-cheaper-by-rs-83-5/">लगातार

तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही