Search

 
 
 

आदित्यपुर : कोई रूठेगा नहीं और कोई छूटेगा नहीं : जीतेंद्र ज्योतिषी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां ने शुक्रवार को एआईएसएम के बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और झारखंड के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी का पुष्पगुच्छ एंव शाॅल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी ने पत्रकारों से कहा कि मेरे कार्यकाल में इसी उद्देश्य के साथ संगठन काम करेगा कि कोई छूटेगा नहीं और कोई रूठेगा नहीं. उन्होने कहा कि पूरे झारखंड के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर चलने की कोशिश रहेगी. बस एक आवाज आने की देरी है और एआईएसएम आपके साथ खड़ा रहेगा. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-health-checkup-camp-organized-in-kalaiya-panchayat-90-people-found-suffering-from-skin-diseases/">जगन्नाथपुर

: कलैया पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 90% लोग चर्म रोग से ग्रसित मिले
सरायकेला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि जीतेंद्र ज्योतिषी हमारे संघर्ष और आंदोलन के साथी रहे हैं. वे बोले प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतेंद्र ज्योतिषी का जो चुनाव किया है वह काबिले तारीफ है. हम आशा करेंगे कि जीतेंद्र के कार्यकाल में ऐसा काम हो जो पहले कभी नहीं हुआ हो. इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष संजीव मेहता, बलराम पांडा, संतोष सोना, विजय साव, विपीन वार्ष्णेय, परमेश्वर गोराई, राजेश कुमार, आरजे अभय, आर जे. राज, सुमित सिंह, आशीष झा और प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही