Search

 
 
 

आदित्यपुर : लंबित मांगों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट सरायकेला-खरसावां की कार्यकारिणी समिति ने गुरुवार को अंजनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महासंघ कार्यालय पर प्रदर्शन किया. जिसमें चाईबासा, चालियामा, राजनगर, गालुडीह, मुसाबनी, घाटशिला, मानगो एवं आदित्यपुर के कर्मचारियों ने भाग लिया. सभी सदस्यों ने मुख्य अभियंता, ईचा गालुडीह कॉम्प्लेक्स आदित्यपुर द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को वर्षो से टाल मटोल कर लटकाने की लेकर आक्रोशित थे. जिसके विरोध में प्रदर्शन किया. आज के प्रदर्शन के यह निर्णय लिया गया कि अगर उनकी मांगों पर मुख्य अभियंता गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-paddy-laden-pickup-van-overturned-near-baramara-four-laborers-injured/">चाकुलिया

: बड़ामारा के पास धान लदा पिकअप वैन पलटा, चार मजदूर जख्मी

उग्र आंदोलन का लिया निर्णय

कर्मचारियों ने 19 जून से 23 जून तक मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 जून 2023 से अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन मं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, नील मोहन बानरा, प्रणव शंकर, सुधीर किस्कू, रूपेश कुमार, सुधीर महतो, सुतपा मंडल, रोहिन महतो, इन्द्र नाथ महतो, कुश लोहरा, एतवा तिर्की, हरेंद्र बनर्जी, अरविंद कुमार, अजय सिंह, परेश गोराई, राज कुमार महतो, अवनीत कुमार, हरिचरण सोय, मिथिलेश कुमार, अम्बुज महतो, सुरेश झा के अलावा सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही