Search

आदित्यपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता के समक्ष धरना देने का लिया निर्णय

Adityapur (Sanjeev Mehta) : पदोन्नति और एसीपी का लाभ नहीं मिलने से नाखुश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के लोग मंगलवार को मुख्य अभियंता से मिले.  इसके बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने उनके समक्ष धरना देने का निर्णय लिया. कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल सिंह और सचिव प्रणव शंकर ने बताया कि सुवर्णरेखा परियोजना में कई पद ऐसे हैं जिसपर एक भी नियुक्ति नहीं है. ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स में यहां 24 पद प्रधान लिपिक के हैं और 4 प्रधान सहायक के पद सृजित हैं. जिनमें कार्यरत मात्र 3 प्रधान लिपिक हैं जबकि प्रधान सहायक का पूरी 4 पद रिक्त है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-187th-birth-anniversary-of-ramakrishna-paramahansa-dev-and-the-anniversary-of-the-ashram-will-be-celebrated-on-february-26-at-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम में रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती व आश्रम का वार्षिकोत्सव 26 फरवरी को

होली के बाद देंगे धरना

उन्होंने बताया कि वे नए मुख्य अभियंता संजय कुमार से इस पद को भरने के लिए पदोन्नति करने की अपील की है. जिससे रिक्त पदों को भरा जा सकेगा. पदोन्नति और एसीपी का लाभ मिलने से नीचे से एलडीसी और यूडीसी को पदोन्नति भी मिलेगी और रिक्त पद भी भरे जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि महासंघ ने इन मांगों को लेकर 2 फरवरी को मुख्य अभियंता के समक्ष धरना रखा था जिसे नए मुख्य अभियंता के पदस्थापना की वजह से तत्काल स्थगित कर दिया है अगर होली के पूर्व तक पदोन्नति नहीं मिलती है तो होली के बाद वे लोग धरना देंगे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chief-inspected-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-took-information-about-problems/">चांडिल

: प्रमुख ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण, समस्याओं की ली जानकारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp