Search

आदित्यपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना आश्वासन के बाद स्थगित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट का धरना चौथे दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अवर सचिव का पत्र मिला, जिसका पत्रांक संख्या 3322 दिनांक 22.06. 2023 है के द्वारा मुख्य अभियंता ईचा गालूडीह कंपलेक्स आदित्यपुर को महासंघ की जायज मांगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. उस पत्र की कॉपी महासंघ को भी मिली है. इसमें विभाग के सचिव ने कर्मचारियों के मांग की कॉपी मुख्य अभियंता से मांग है. इसे भी पढ़ें : तारा">https://lagatar.in/tara-shahdev-sexual-harassment-case-testimony-from-both-sides-completed-now-debate-will-begin/">तारा

शाहदेव यौन उत्पीड़न केस: दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी, अब शुरू होगी बहस
विभागीय पत्र महासंघ को प्राप्त हो चुका है. इस कारण 4 दिन से जारी मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना शुक्रवार से स्थगित की जाती है. इसकी सूचना मुख्य अभियंता को दे दी गई है. विभाग के द्वारा मुख्य अभियंता को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का निर्देश प्राप्त हो गया है. अतः विभागीय निर्देश के क्रम में महासंघ द्वारा किया जा रहा आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष विमल सिंह और संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp