Search

 
 
 

आदित्यपुर : विसर्जन में जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था नहीं किया जाना जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना है : ओमप्रकाश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश ने विसर्जन के समय रात में जनरेटर से पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं कराये जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि यह हैरानी की बात है कि उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के संयुक्त आदेश के बावजूद सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल द्वारा आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई. जिसकी वजह से मुख्य मार्ग पर अंधेरा छाया रहा. जन कल्याण मोर्चा इस बात की शिकायत गृह विभाग सहित उपायुक्त से करते हुए इस पर एजेंसी के विरुद्ध दण्डनात्मक कार्रवाई करने की मांग की करेगी. मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे नवरात्र के दौरान सर्विस लेन का एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जला. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pdj-flagged-off-the-justice-chariot/">सरायकेला

: न्याय रथ को हरी झंडी दिखा कर पीडीजे ने किया रवाना

ऐजेंसी का सहयोग रहा नाकारात्मक

हर वर्ष पूजा में जनरेटर से बिजली देकर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाती थी. इस बार जानबूझकर नवरात्र के दौरान सड़कों पर अंधेरा रखा गया. एजेंसी आठ महीने से बिजली का बिल बाकी रखे हुए है. जिसके कारण बिजली विभाग लाइन काट कर रखी हुई है. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे द्वारा संज्ञान में उपायुक्त को दिए जाने पर उनके हस्तक्षेप से अस्थायी रूप से मुख्य मार्ग को लाइन दिया गया है. इस पूरे प्रकरण में ऐजेंसी का सहयोग नाकारात्मक दिखता है. अतः उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जरूर होनी चाहिए यह मांग जन कल्याण मोर्चा करती है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-devotees-showed-devotion-by-walking-barefoot-on-coals-in-beterakia-village/">नोवामुंडी

: बेतेरकिया गांव में नंगे पांव अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई भक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही