Search

आदित्यपुर : उद्योग के लिए राज्य के बजट में कुछ भी नहीं – गंगा शर्मा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड सरकार ने बजट में उद्योग के लिए कुछ भी नहीं किया है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में साढ़े 4 लाख और प्रदेश में 80 लाख दिहाड़ी मजदूर हैं. बजट में इन मजदूरों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है. राज्य के विकास में सांस देने वाली लघु और सूक्ष्म सेक्टर के विकास के लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है. इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी की बात भी बजट में नहीं है. बजट में पारदर्शिता नहीं है. यह बजट पुराना और घिसा पिटा है. उक्त बातें आदित्यपुर के समाजसेवी और पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा ने कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर ध्यान केंद्रित करें तभी राज्य का विकास संभव है.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-district-level-science-and-social-science-exhibition-organized/">चाकुलिया

: जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp